Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जलालपुर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

जलालपुर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ मंगलवार को नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे ने किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी हरिओम पांडे ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का मंच मिलता है। खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों में दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे— 400 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग विवेक चीलवानिया प्रथम, अनूप द्वितीय एवं शुभम यादव तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ बालिका सब जूनियर वर्ग रिंका राजभर प्रथम, नैंसी द्वितीय एवं खुशी तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।1500 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग सुधांशु प्रथम, विवेक चीलवानिया द्वितीय एवं ऋषि कुमार  तृतीय स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ बालक जूनियर वर्ग में ऋषभ यादव प्रथम, अक्षय कुमार द्वितीय एवं अंगद तृतीय स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ बालिका जूनियर वर्ग में मोहिनी प्रथम एवं डाली द्वितीय स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आयोजन में दिनेश राम, सुहासिनी, मिथिलेश त्रिपाठी, विशाल श्रीवास्तव, संजीत कुमार, मंसाराम एवं रामकिशोर राजभर सहित अनेक गणमान्य लोग, शिक्षकगण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version