Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि शुक्रवार को नगर स्थित मुलायम सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व सपा नेता सुभाष राय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने भारतीय राजनीति में समाजवाद की जड़ों को मजबूत किया। उन्होंने समाज के हर तबके की आवाज को बुलंद किया और किसानों, मजदूरों, व्यापारियों तथा गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई दिशा पाई।

सुभाष राय ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके विचार और कार्य आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर डॉ. राजेश सिंह, अखिलेश यादव, आफताब अहमद, पप्पू वर्मा सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version