Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहनुमान मंदिर परिसर में चला पौधरोपण अभियान, रोपित किए गए 100 पौधे

हनुमान मंदिर परिसर में चला पौधरोपण अभियान, रोपित किए गए 100 पौधे


◆ पूर्व सांसद लल्लू सिंह बोले– वृक्षारोपण से ही सुरक्षित रहेगा पर्यावरण


अयोध्या। विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र के हनुमन्त नगर सिद्धनाथन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पीपल, बरगद, नीम सहित करीब एक सौ पौधों को रोपित किया गया। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है, ताकि लगाए गए वृक्ष सुरक्षित रूप से बढ़ सकें।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। जल, वायु और ऊर्जा सबकुछ पेड़ों से ही मिलता है। वर्तमान समय में प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों का समाधान केवल वृक्षारोपण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। पीपल, बरगद और नीम जैसे वृक्ष न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि आयुर्वेदिक दृष्टि से भी मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। समाज के हर वर्ग का यह कर्तव्य है कि वह पौधरोपण को जनांदोलन बनाए और हर व्यक्ति कम से कम एक पौधे जरूर लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल को भी जिम्मेदारी समझें, क्योंकि संरक्षण के बिना पौधारोपण अधूरा है।

पौधरोपण कार्यक्रम में श्याम नारायण पाठक, जर्नादन मौर्या, बब्लू पासी, अर्जुन सिंह, अजय तिवारी, राम सुमेर पासी, सर्वजीत, अशोक मिश्र, शिव कुमार यादव, नरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, अमरनाथ बंसल, राम बदल, सत्यप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने वृक्षारोपण को पर्यावरण बचाने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments