Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में हिंदू आर्मी द्वारा...

राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में हिंदू आर्मी द्वारा किया गया जोरदार प्रदर्शन


जलालपुर अम्बेडकर नगर। हिन्दू आर्मी ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के खिलाफ जलालपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। हिन्दू आर्मी कार्यकर्ताओं ने जलालपुर के रामलीला मैदान से बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। हिन्दू आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणंजय सिंह रवि के नेतृत्व में नारे बाजी के बीच आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनें की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा सांसद रामजी सुमन ने सपा के इशारे पर देश में तुष्टिकरण  और जातीय उन्माद पैदा करने के लिए भारत के वीर पुरूष राणा सांगा पर आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग किया है। जिस से पूरे हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। हिन्दू आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष हरि दर्शन राजभर ने कहा कि सपा सांसद को इतिहास की आधी अधूरी जानकारी है शायद इसी लिए उन्होंने ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है। हिन्दू आर्मी ने नगर जलालपुर के रामलीला मैदान से प्रदर्शन शुरू किया और तहसील जलालपुर परिसर पहुंच कर एसडीएम पवन जायसवाल को ज्ञापन देने के साथ समाप्त हुआ। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, हरि दर्शन राजभर ,राज कपूर, उदय प्रताप सिंह ,डॉक्टर महेंद्र चौहान, जैन कुमार, प्रभात जायसवाल, प्रिंस राजभर, इंद्रसेन, दीवान मौर्य समेत दर्जनों हिन्दू आर्मी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments