Tuesday, April 22, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजमथरा के निकट आठ हजार स्क्वायर मीटर में बनेगा स्पोटर्स काम्प्लेक्स

जमथरा के निकट आठ हजार स्क्वायर मीटर में बनेगा स्पोटर्स काम्प्लेक्स


◆ प्रयागराज हाईवे स्थित पुरुषोत्तम नगर वार्ड में बनाया जाएगा सामुदायिक केन्द्र


◆ मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के अर्न्तगत होगा दोनो का निर्माण


अयोध्या। नगर निगम मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के अंतर्गत अयोध्या में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही जमथरा के निकट आठ हजार स्क्वायर मीटर भूमि पर आधुनिक खेलों के मैदान का हब तैयार किया जाएगा। जमथरा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ प्रयागराज हाईवे स्थित पुरुषोत्तम नगर वार्ड में सामुदायिक केंद्र बनाने की योजना तैयार हुई है। दोनों को मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के अंतर्गत ही बनवाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम दोनों जगह अपनी खाली पड़ी भूमि को चिह्नित भी कर चुका है।
जमथरा के निकट बनने वाले स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आधुनिक खेलों के मैदान रहेंगे। बैडमिंटन, तीरंदाजी, जूडो, कैरम, रेसलिंग, टेबल टेनिस व लान टेनिस खेलने के मैदान होंगे। वीआईपी पवेलियन का भी इंतजाम होगा। इसके साथ में पुरुषोतम नगर वार्ड में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र एक हजार स्क्वायर मीटर में बनेगा। भूतल पर 300 लोगों के एक साथ खड़े रहने की क्षमता रहेगी। ऊपर ठहरने के लिए कमरे रहेंगे। अयोध्या नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत ओझा के मुताबिक दोनों ही निर्माणों पर लगभग 4.42 करोड रुपए की लागत आएगी। शासन से मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments