Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहनुमानगढ़ी दर्शन कर लौट रहे छह वर्षीय बालक की ई-रिक्शा की टक्कर...

हनुमानगढ़ी दर्शन कर लौट रहे छह वर्षीय बालक की ई-रिक्शा की टक्कर से हुई थी मौत, केस दर्ज


अयोध्या। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे एक छह वर्षीय बालक की ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। उपचार के दौरान लखनऊ स्थित केजीएमयू में बालक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में थाना रामजन्मभूमि में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के थाना विशुनपुरा क्षेत्र निवासी ईश्वरशरण तिवारी चार जनवरी को अपने परिवार के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद जब वे आगे बढ़ रहे थे, तभी एक ई-रिक्शा ने उनके पुत्र कान्हा तिवारी को टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में कान्हा को पहले श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ स्थित केजीएमयू रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।

घटना के संबंध में पिता की तहरीर पर थाना रामजन्मभूमि में बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments