Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुराचार का सनसनीखेज मामला आया...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुराचार का सनसनीखेज मामला आया सामने

0
ayodhya samachar

बसखारी अंबेडकर नगर। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार सात वर्षों से युवती के साथ दुराचार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। छोटे-मोटे मामलों में तुरंत मुकदमा पंजीकृत करने वाली बसखारी पुलिस फिलहाल इस सनसनी खेज मामले को जांच का विषय बात कर अपने कर्तव्य की इतिश्री करने में जुटी हुई है। मामला बसखारी थाना क्षेत्र के एक कस्बे का बताया जा रहा है। जहां की निवासिनी युवती से लगभग 7 वर्षों से कभी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी तो कभी चाकू की नोक पर एक युवक दुराचार करता रहा। मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब आरोपी की धमकियों से आजिज आकर युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की जान तो बच गई। जिसके बाद उसने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में युवती ने आरोप लगाया कि जब वह कक्षा सात में पढ़ रही थी तो चांद कुरैशी पुत्र अकरम कुरैशी निवासी पश्चिम टोला किछौछा बसखारी उसे बहला फुसलाकर उसका अश्लील फोटो खींच लिया था। आरोप है कि चांद इसी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर  पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता भी लोकलाज के डर से आरोपी के शर्तों को मनाती रही। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से पैसे और जेवर की भी मांग की। जिसे भी पीड़िता ने आरोपी को कई बार दिया।इधर पीड़िता ने बालिग होने पर आरोपी से शादी करने का दबाव बनाने लगी तो आरोपी पीड़िता के छोटी बहन को जबरन बुलाने की शर्त रख दी। जिससे पीड़िता परेशान होकर घर में रखे फिनायल को पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के बाद वह अपने घर पहुंची तथा बसखारी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।छोटे-मोटे मामलों में तुरंत मुकदमा पंजीकृत करने वाली बसखारी पुलिस इस सनसनी मामले को जांच का विषय बताकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री करने में जुट गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version