Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक देश एक चुनाव के सर्मथन में हुई विचार गोष्ठी

एक देश एक चुनाव के सर्मथन में हुई विचार गोष्ठी


अयोध्या। एक देश एक चुनाव की अवधारणा के साथ जनसामान्य को जोड़ने तथा जनजागरूकता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उर्मिला महाविद्यालय कुमारगंज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। संस्थान के प्रबंधक चंद्रबली सिंह के संयोजन में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने एक देश एक चुनाव से होने वाले बदलाव की चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकमत से ‘‘एक देश एक चुनाव’ को सर्मथन देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर पहलगाम में आतंकी घटना में मृत निरापराध लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि एक देश, एक चुनाव न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाएगा, बल्कि लोकतंत्र को स्थिरता और मजबूती देगा। जनता बार-बार चुनावों से ऊब चुकी है, यह बदलाव समय की मांग है। अभियान के संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ ने कहा कि विकास की गति बार-बार आचार संहिता के कारण रुक जाती है। एक साथ चुनाव से यह रुकावट दूर होगी और देश तेज़ी से आगे बढ़ेगा। जनजागरूकता से ही इस व्यवस्था को संभव बनाया जा सकता है। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने किया।

गोष्ठी में अमरेन्द्र मौर्या, संतोष पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, पवन उपाध्याय, कुंवर बहादुर मिश्र, अजय विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिवक्ता, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों सहित पार्टी पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments