Tuesday, April 15, 2025
HomeNewsराममंदिर में बनेगी सुरक्षा दीवाल, साधाना केन्द्र का होगा निर्माण, दोगुनी होगी...

राममंदिर में बनेगी सुरक्षा दीवाल, साधाना केन्द्र का होगा निर्माण, दोगुनी होगी यात्री सुविधा केन्द्र की कैपिसिटी


सर्किट हाउस में चल रही है राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक


अयोध्या। सुरक्षा को लेकर राममंदिर के चारों ओर चार किलोमीटर की सुरक्षा दीवाल निर्माण कराया जाएगा। सुरक्षा को लेकर तत्काल इसका निर्माण प्रारम्भ होगा। यात्री सुविधा केन्द्र की कैपिसिटी बढाई जाएगी। 10 एकड़ में साधना केन्द्र का निर्माण होगा। अयोध्या सर्किट हाउस में चल रही निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक में यह निर्णय लिए गए।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि हमारा प्रयास है कि राम मंदिर में निर्माण कार्य अगले 6 माह में समापन की तरफ बढ़े। कोई नए कार्य यथा सम्भव न लिए जाएं। तीन आवश्यक कार्यों की शुरुआत की जा रही है। राम मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 4 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। 18 महीने में दीवाल बनकर तैयार हो जाएगी। केन्द्र सरकार की संस्था इंजीनियर इंडिया लिमिटेड को इसे बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। दीवाल की ऊंचाई मोटी और स्वरूप को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है। वहां मृदा परीक्षण के साथ निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।


दस एकड़ में होगी यात्री सुविधा केन्द्र का विस्तार


उन्होंने बताया कि यात्री सुविधा केंद्र की कैपेसिटी बढ़ाई जाएगी। राम मंदिर परिसर में ही उपलब्ध 10 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। 62 काउंटर के शू-रैक व अन्य समानों के रखने के लिए रैक बनाए जाएंगे। यात्री सुविधा केंद्र की कैपिसिटी को दुगनी की जा रही है।


दस एकड़ की जमीन पर बनेगा पार्क, श्रद्धालु कर सकेंगे राम का चिन्तन


उन्होंने बताया कि दस एकड़ की जमीन मिली है जहां पर जंगल-झाड़ी है। बिना वहां के पेड़ पौधों को नुक्सान पहुंचाए पंचवटी नाम से पार्क बनाया जाएगा। इसे साधाना स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। श्रद्धालु यहां बैठ कर अपने आध्यात्मिक लक्ष्य के लिए पूजा-पाठ व ध्यान कर सकेंगे। वर्तमान गेट नं तीन व ग्यारह को पीछे से जोड़ती हुई जमीन है। इसके निर्माण कुबेर टीला और साधना स्थल की हरियाली जुड़ आपस में जाएंगे।


बाहर नही जाएगी जन्मभूमि की मिट्टी


राम मंदिर परिसर की मिट्टी राम भक्तों में वितरित किए जाने को लेकर नृपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि 10 एकड़ की भूमि जहां पर साधना स्थल और पार्क बनाया जा रहा है। उस स्थल पर पटाई की आवश्यकता है। वहीं जन्मभूमि की मिट्टी का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते की मिट्टी बाहर जाए। राम भक्तों की आस्था को किसी भी तरह से ठेस पहुंच। पूजनीय है यहां की मिट्टी ,इसीलिए मिट्टी का परिसर में ही प्रयोग किया जाएगा।


गर्भगृह के शिखर पर हुई कलश स्थापना



सोमवार को मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर कलश स्थापना की गई है। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र टस्ट द्वारा आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। गर्भगृह के मुख्य शिखर पर प्रातः 9ः15 बजे कलश पूजन आरंभ हुआ। जिसके उपरांत प्रातः 10ः15 बजे कलश की स्थापना पूर्ण कर ली गई। इसके बाद परकोटा के अन्य छह मंदिरों में भी कलश स्थापना व ध्वज दंड लगाने का कार्य किया जायेगा।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments