Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या निगम क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए...

निगम क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाने का लिया गया संकल्प

0

अयोध्या। वन महोत्सव के तहत रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान को संबोधित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।

मुख्यमंत्री के संबोधन को नगर निगम अयोध्या के महापौर, पार्षदगण, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार एवं नागेंद्र नाथ सहित अधिकारियों ने वर्चुअली सुना और अभियान में भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत निगम क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाने का संकल्प लिया गया। आम लोगों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घरों और आस-पास खाली पड़ी जगहों में, यहां तक कि अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों आदि में भी पौधे लगाएं। प्लास्टिक के दोबारा उपयोग की भावना के साथ घर-आंगन में पौधारोपण को बढ़ावा देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को जोड़ने की दिशा में प्रयास किए गए। बैठक के दौरान महापौर और नगर आयुक्त द्वारा पार्षदों को पौधे भी वितरित किए गए।

इस मौके पर पार्षद/उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद हरिश्चंद्र गुप्ता, चंदन सिंह, सौरभ सिंह राजपूत, सर्वजीत यादव, सूर्या तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि अजय पांडेय समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version