Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या समरसता महाकुंभ के लिए जनजागरण यात्रा निकाली गई

समरसता महाकुंभ के लिए जनजागरण यात्रा निकाली गई

0

अयोध्या। समरसता महाकुंभ के आयोजन को लेकर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा शनिवार को जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा क्षत्रिय बोर्डिंग, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा को कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने ध्वज दिखाकर किया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में अवध प्रान्त संगठन मंत्री विजय प्रताप, महानगर अध्यक्ष अभय, विभाग मंत्री धीरेश्वर ने समरसता महाकुंभ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया। वक्ताओं ने समाज में एकता और भाईचारे की आवश्यकता पर जोर दिया। मौके पर महानगर संगठन मंत्री अभिषेक, जिला मंत्री अखिलेश, सह मंत्री अभिनव सिंह राजपूत, अमित, महानगर उपाध्यक्ष आदित्य, कार्याध्यक्ष निरंकार मौर्य, संस्कार प्रमुख अवधराज, समरसता प्रमुख शिव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version