Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedमिल्कीपुर उपचुनाव की तैयारी को लेकर मंत्रियों व विधायकों के पैनल ने...

मिल्कीपुर उपचुनाव की तैयारी को लेकर मंत्रियों व विधायकों के पैनल ने की बैठक


◆ बैठक के उपरान्त कृषि विश्वविद्यालय में किया पौधरोपण


अयोध्या। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, गिरीश चन्द्र यादव, मनकेश्वर शरण सिंह, विधायक पुष्पेन्द्र पासी, विधान परिषद सदस्य अवनीश पटेल ने मिल्कीपुर विधान सभा के उपचुनाव को लेकर मिल्कीपुर के सभी मंडल अध्यक्षों, के साथ कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में बैठक की। बैठक में बूथ संरचना को चुस्त करने को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। बैठक के उपरान्त विश्वविद्यालय कैम्पस में एक वृक्ष मॉ के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया गया।

प्रभारी मंत्री ने बैठक में कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष तथा शक्ति केन्द्र प्रभारी बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों के साथ समन्वय स्थापित करें। बूथ समितियों के कार्यकर्ता यदि निष्क्रिय है। दूसरे कार्यकर्ता को दायित्व सौंपे। पौधरोपण के उपरान्त उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। पौधे हमारे आसपास की हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं। पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है।

मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि विगत चुनाव में जिन बूथों पर प्रर्दशन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। उस बूथ पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मंडल अध्यक्ष अपने मंडलों में कमजोर बूथों की सूची बना लें। तथा बूथ के प्रत्येक घर – प्रत्येक मतदाता तक सम्पर्क व संवाद की योजना बना लें।

मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूर्ण उर्जा के साथ तैयार हो जाएं। मंडल अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र प्रभारी सभी बूथ समितियों से लगातार सम्पर्क में रहें। मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह ने कहा बूथ विजय ही चुनाव विजय का मूल मंत्र है। इस लिए हमें हर बूथ पर काम करना है। कमजोर बूथों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, राघवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अखंड सिंह डिम्पल, मिल्कीपुर विधान सभा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, के प्रभारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments