Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में पूरा बाजार में सोमवार को होगा पंचवटी...

हर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में पूरा बाजार में सोमवार को होगा पंचवटी पौधरोपण अभियान


अयोध्या हरित अयोध्या के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन की ओर से सोमवार 20 जुलाई को पूरा बाजार में पंचवटी पौधरोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह की अगुवाई में चलाया जाएगा।

अभियान के तहत आम, आंवला, अमरूद, जामुन और नीम के पौधे लगाए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह ने कहा कि अयोध्या को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में समाज की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचवटी अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त करने का प्रयास है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण प्रेमियों से अभियान में शामिल होने की अपील की।

रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के अनुसार पंचवटी वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। संस्था का लक्ष्य इस अभियान का विस्तार जनपद के सभी मंडलों और ग्राम पंचायतों तक करना है, ताकि इसे जनभागीदारी पर आधारित व्यापक अभियान का स्वरूप दिया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments