Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन


◆ डॉ. मणि शंकर तिवारी बने प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ. शैलेंद्र दत्त शुक्ला महामंत्री


अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय सम्मेलन में संगठन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। एसएसबी इंटर कॉलेज अयोध्या के प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि कुशीनगर के डॉ. शैलेंद्र दत्त शुक्ला को महामंत्री (संगठन मंत्री) का दायित्व सौंपा गया।

कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मऊ के डॉ. देव भास्कर तिवारी तथा मेरठ के डॉ. सुशील शर्मा को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर दीनदयाल, धर्मवीर सिंह, डॉ. भरत सिंह, डॉ. इंद्रपाल सिंह, डॉ. कृष्णदेव सिंह, डॉ. अजब सिंह यादव, रामसुंदर पांडे, डॉ. बृजमोहन द्विवेदी, डॉ. ममता शर्मा एवं डॉ. नीलम सिंह का चयन हुआ।

मंत्री पद पर आगरा के डॉ. अनिल वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष पद पर आजमगढ़ के डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, संगठन मंत्री पद पर बाराबंकी के अशोक त्रिपाठी, संरक्षण मंत्री पद पर मेरठ के डॉ. गौरव पाठक, आय-व्यय निरीक्षक पद पर रायबरेली के विजय शंकर शुक्ला तथा सचिवालय-निदेशालय संपर्क का दायित्व अयोध्या के डॉ. केके यादव को सौंपा गया।

संयुक्त मंत्री के रूप में रायबरेली के राजकुमार गुप्ता, देवरिया के महेंद्र प्रसाद गौड़, गोरखपुर के वाचस्पति शुक्ला, लखीमपुर खीरी के कृष्णकांत श्रीवास्तव, महाराजगंज के विजय प्रताप सिंह, जौनपुर के रविंद्र नाथ शर्मा, मथुरा के डॉ. अजय कुमार सारस्वत, बुलंदशहर की समित, अलीगढ़ के डॉ. अनूप शर्मा तथा बस्ती के मनोज कुमार सिंह को मनोनीत किया गया।

क्षेत्रीय मंत्री पद पर वाराणसी क्षेत्र के लिए अयोध्या से प्रदीप कुमार वर्मा एवं अंबेडकर नगर से अच्छे लाल चौधरी, प्रयागराज क्षेत्र के लिए रायबरेली से रत्नाकर द्विवेदी एवं प्रयागराज से डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर क्षेत्र के लिए सिद्धार्थनगर से डॉ. बृजेश द्विवेदी एवं देवरिया से श्री गणेश शर्मा, मेरठ क्षेत्र के लिए सहारनपुर से सुरेंद्र कुमार पुंडीर एवं मेरठ से डॉ. देवेंद्र कुमार, तथा बरेली क्षेत्र के लिए अलीगढ़ के डॉ. जितेंद्र कुमार व हाथरस के राजेंद्र सिंह यादव चुने गए।

प्रवक्ता के रूप में बागपत के डॉ. कृष्णपाल सिंह, लखनऊ के डॉ. जय जय राम मिश्र, गोंडा के सहदेव सिंह एवं गोरखपुर के डॉ. भानु प्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी गई। प्रदेशीय परामर्शदात्री समिति में बुलंदशहर से देवेंद्र सिंह तिब्बतिय, हरदोई के तुलसीराम पटेल, एटा के डॉ. रामनिवास यादव, गोरखपुर के डॉ. रविंद्र तिवारी, मैनपुरी के डॉ. हर प्रसाद यादव, गोरखपुर के मोहम्मद जफर अहमद खान तथा मेरठ की डॉ. सरला चौधरी को शामिल किया गया।

प्रदेशीय न्याय समिति में अध्यक्ष श्रीनाथ शुक्ला, संयोजक जमुना प्रसाद पांडे तथा सदस्य राम अभिलाष यादव एवं माधव प्रसाद सिंह बनाए गए। वहीं पत्रिका समिति में प्रधान संपादक डॉ. हर प्रसाद यादव, संपादक डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह एवं डॉ. मनोज राय को चयनित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments