Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या तिकोनिया पार्क में लगी झालर में करंट से बंदर की मौत,

तिकोनिया पार्क में लगी झालर में करंट से बंदर की मौत,

0

◆ स्वतंत्रता दिवस के लिए लगाई गई है झालर, कई जगहों पर कटें है तार


अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच अयोध्या के तिकोनिया पार्क में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक बंदर के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखने को मिली। तहसील तिराहे से निकल रही तिरंगा टैक्टर रैली में शामिल लोगों ने बंदर के बच्चे को तार में चपका देखा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तार में सप्लाई बंद कराई जिससे बढ़ा हादसा टल गया।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्क में कई जगह बिजली के तार कटे और खुले पड़े हैं, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। तिकोनिया पार्क तहसील परिसर के पास स्थित है और यहां आए दिन धरना-प्रदर्शन होते रहते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग, महिलाएं और बच्चे एकत्रित होते हैं। इस कारण किसी भी समय जनहानि का खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत सजावट और विद्युत कनेक्शन की सुरक्षा जांच करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि 15 अगस्त जैसे बड़े अवसर पर हजारों लोग पार्क के आसपास जमा होते हैं, ऐसे में जरा सी लापरवाही किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version