Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौक क्षेत्र में बनेगा आधुनिक कॉम्प्लेक्स, मिलेगी विश्वस्तरीय खरीदारी की सुविधा

चौक क्षेत्र में बनेगा आधुनिक कॉम्प्लेक्स, मिलेगी विश्वस्तरीय खरीदारी की सुविधा


◆ 9275 वर्ग मीटर में बनेंगे 200 से अधिक दुकानें, फूड कोर्ट और पार्किंग भी शामिल


अयोध्या। ऐतिहासिक चौक क्षेत्र अब आधुनिक रूप लेने जा रहा है। नगर के बीचोंबीच नजूल की 9275.23 वर्ग मीटर भूमि पर एक भव्य व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट और पार्किंग की सुविधा के साथ विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जिम्मेदारी अयोध्या विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है, जबकि वित्त पोषण धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है।

योजना के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए बहुस्तरीय पार्किंग, भू-तल से द्वितीय तल तक 200 से अधिक दुकानों और शीर्ष तल पर फूड कोर्ट की व्यवस्था होगी। इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण से जहां स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी, वहीं खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। चौक बाजार की पुरानी पार्किंग समस्या का भी यह स्थायी समाधान माना जा रहा है।


189 संपत्तियों की पहचान, पुनर्वास की योजना तैयार


नजूल विभाग, नगर निगम और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने अब तक 189 प्रभावित संपत्तियों की पहचान की है, जिनमें दुकानें, चबूतरे और आवास शामिल हैं। हाल ही में नगर निगम द्वारा जर्जर भवनों व 9 अस्थायी दुकानों को सुरक्षित ढंग से ध्वस्त किया गया है। प्रभावित दुकानदारों को नए कॉम्प्लेक्स में दुकानें दी जाएंगी, जबकि निर्माण अवधि में व्यापार के लिए अस्थायी स्थल की व्यवस्था भी की जाएगी। आवासीय ढांचों को पुनर्वास के बाद ही हटाया जाएगा।


शहरी विकास की दिशा में अहम पहल


प्राधिकरण के अनुसार, यह परियोजना न केवल अयोध्या के सौंदर्यीकरण में सहायक होगी, बल्कि व्यवस्थित व्यावसायिक ढांचे की दिशा में भी एक नई शुरुआत करेगी। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय निकायों के साथ समन्वय से यह तय किया गया है कि पुनर्वास का कार्य पारदर्शी और संवेदनशील ढंग से किया जाएगा तथा परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments