Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या में बन रहा आधुनिक एनिमल क्रेमिटोरियम सेंटर

अयोध्या में बन रहा आधुनिक एनिमल क्रेमिटोरियम सेंटर

0
ayodhya samachar

अयोध्या। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम द्वारा बैसिंह स्थित कान्हा गोशाला परिसर में आधुनिक एनिमल क्रेमिटोरियम सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस केंद्र का उद्देश्य मृत पशुओं के वैज्ञानिक और व्यवस्थित निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराना है।

नगर निगम के अनुसार सेंटर में पशुओं के अंतिम निस्तारण के लिए इलेक्ट्रिक क्रेमेटर, ऑटोमेटेड सिस्टम, वेंटिलेशन प्लांट और प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाए जा रहे हैं। इसके जरिए पारंपरिक तरीकों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और मृत पशुओं के खुले में पड़े रहने की समस्या पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि परियोजना के शुरू होने के बाद पशु शवों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि एनिमल क्रेमिटोरियम सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द ही उपयोग के लिए शुरू किए जाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा पशु प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था के लिए उपयोगी साबित होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version