Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमामूली विवाद में चली गोली, युवक गंभीर घायल; चार आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में चली गोली, युवक गंभीर घायल; चार आरोपी गिरफ्तार

जलालपुर, अंबेडकरनगर। शाहपुर फिरोजपुर गांव में शनिवार रात मामूली विवाद के बाद मारपीट के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव का है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे गांव के ही लालू और टाइगर के बीच खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोप है कि लालू ने पिस्टल निकालकर टाइगर पर गोली चला दी।
गोली लगने से लालू गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।घटना मे टाइगर को भी चोट आयी है।घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लालू, उसके भाई इंदल तथा सहित दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामूली विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है। घायल दोनों युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments