Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सीआईएसएफ जवानों के लिए कल आयोजित होगी मनोस्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला

सीआईएसएफ जवानों के लिए कल आयोजित होगी मनोस्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला

0
ayodhya samachar

अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डाभासेमर स्थित कैंप परिसर में जवानों एवं अधिकारियों के मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण हेतु कल विशेष मनोस्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम यूनिट के डिप्टी कमांडेंट रविंद्र कुमार के निर्देशन एवं असिस्टेंट कमांडेंट रोहित ढाका के संयोजन में संपन्न होगा।

इस कार्यशाला में जिला चिकित्सालय के माइंड मेंटर एवं सीआईएसएफ नामित साइको-एजुकेटर डॉ. आलोक मनदर्शन जवानों को तनाव प्रबंधन, कार्यभार से उत्पन्न बर्नआउट तथा विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपायों पर प्रशिक्षण देंगे। साथ ही मानसिक लचीलापन (मेंटल रेजिलिएंस) विकसित करने और ड्यूटी के दौरान उत्पन्न तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के तरीके बताए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्राइसिस मैनेजमेंट, इमोशनल इंटेलिजेंस, वर्क-लाइफ बैलेंस, पारिवारिक एवं सामाजिक सामंजस्य, व्यक्तित्व व चिंता विकारों की पहचान जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। आयोजन का प्रबंधन इंस्पेक्टर महावीर सिंह द्वारा किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि यह पहल जवानों की कार्यक्षमता और मनोबल बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version