Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मछुआ आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मछुआ आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

0

अयोध्या। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल निषाद पार्टी की ओर से मछुआ आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि अमल गुप्ता को सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय निषाद ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्ञापन के माध्यम से निषाद समाज से जुड़े लोगों ने मछुआ समुदाय को पूर्व की भांति आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष डॉ. विजय निषाद ने कहा कि निषाद, मछुआरा और उससे जुड़े परंपरागत व्यवसाय करने वाले परिवार लंबे समय से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े रहे हैं, इसलिए उन्हें आरक्षण की सुविधा मिलना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि समाज के लोग वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के समर्थक और मतदाता रहे हैं तथा सरकार से अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा रखते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार से पहले मछुआ आरक्षण लागू था, लेकिन बाद में इसे असंवैधानिक तरीके से समाप्त कर दिया गया, जिससे समुदाय के लोगों को शिक्षा और रोजगार में मिलने वाले अवसरों पर प्रतिकूल असर पड़ा। अब दोबारा आरक्षण लागू कर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है।

ज्ञापन में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मांग की गई है कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाएं और सरकार से सकारात्मक निर्णय कराने का प्रयास करें। प्रतिनिधि अमल गुप्ता ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन विधायक तक पहुंचाया जाएगा और मांगों पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार निषाद राजेश निषाद मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे जिला सचिव श्याम निषाद संगठन मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version