Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर मंदिर ट्रस्ट व प्रशासन के बीच...

प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर मंदिर ट्रस्ट व प्रशासन के बीच बैठक सम्पन्न

अयोध्या। जिला प्रशासन व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बीच प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी राजकरन नैय्यर शामिल हुए। कमिश्नर ने बताया कि ट्रस्ट के साथ बहुत सारे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गेस्ट की संख्या, रुकने की जगह, मंदिर परिसर में जाने के रुट पर वार्ता की गई है। उन्होंने बताया कि श्रीराम अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 30 दिसम्बर को उद्घाटन फ्लाइट आएगी। जन्म भूमि पथ पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। राम पथ पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है और भक्ति पथ लगभग बनकर तैयार हो चुका है। 31 दिसंबर तक अयोध्या बदली और संवरी नजर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments