Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनपद में भाजपाईयों द्वारा चलाया जा रहा है वृहद स्वच्छता अभियान

जनपद में भाजपाईयों द्वारा चलाया जा रहा है वृहद स्वच्छता अभियान

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जनपद में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सांसद लल्लू सिंह हनुमान कुंड वार्ड अयोध्या धाम में, विधायक वेद गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने महानगर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह ने सलारपुर के हनुमान मंदिर पर झाडू लगाकर साफ सफाई की। वार्ड के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार 14 जनवरी से लगातार विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे है। जो 21 जनवरी तक चलेगा। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आने वाले लोगों को के मन में स्वच्छ सुन्दर, व अलौकिक अयोध्या की छवि लेकर वापस जाएं।

जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह ने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रृद्धालुओं को अध्यात्मिकता के साथ विकसित अयोध्या की छवि के दर्शन हो। यह हम सभी का सामूहिक प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments