अम्बेडकर नगर । भीटी थाना पुलिस और स्वाट एवं सर्विलांस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध रूप से गौवंश का वध कर उनके मांस की तस्करी में लिप्त 25 हजार के इनामी वांछित अपराधी खरपत्तू उर्फ युसुफ पुत्र यूनुस, निवासी पीठापुर खजूरी थाना अहिरौला, जनपद आजमगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। मंगलवार को थाना भीटी और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को विषुही नदी पुल के पास, इनौनाघाट ग्राम जमौलीगंज से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
अपराध का विवरण
गिरफ्तार खरपत्तू उर्फ युसुफ के विरुद्ध थाना भीटी में गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीकृत है, जिसमें आरोप है कि उसने प्रतिबंधित गौवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी कर उनका वध किया और उनका मांस अवैध तरीके से बेचने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने जानलेवा हमला कर पुलिस टीम की जान जोखिम में डाल दी थी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक महेश कुमार थाना भीटी, कांस्टेबल रजित सिंह,कांस्टेबल अशोक कुमार, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभाकांत तिवारी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार,हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल विकास ओझा, हेड कांस्टेबल पुनीत गुप्ता कांस्टेबल दिव्यांश गुप्ता शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने इस संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया है।