Wednesday, July 22, 2026
HomeUncategorizedखेत की रखवाली करने गये किसान के ऊपर छुट्टा जानवर ने हमला...

खेत की रखवाली करने गये किसान के ऊपर छुट्टा जानवर ने हमला कर किया घायल

जलालपुर, अंबेडकर नगर। खेत की रखवाली करने गये वृद्ध को छुट्टा जानवरों ने हमला कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। मालीपुर थाना क्षेत्र के भदोही गांव निवासी टिल्लू राजभर 70 वर्ष बुधवार सुबह थाना क्षेत्र की जगतूपुर बिल्टई गांव के निकट अपने खेत की रखवाली करने गया था जहां तेज धूप के चलते एक वृक्ष की छांव में बैठ गया जहां अचानक पहुंचे छुट्टा जानवरों ने हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज हेतु भर्ती कराया गया। इससे पूर्व भी छुट्टा जानवरों ने जगतूपुर बिल्टई गांव निवासी नेत्रहीन दिव्यांग अनिरुद्ध पांडे व गनेश कुमार पर भी हमला कर घायल कर दिया था जानवरों के हमले को देखकर लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments