Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedकचेहरी की सातवीं मंज़िल पर वादकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कचेहरी की सातवीं मंज़िल पर वादकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


अयोध्या। कचेहरी की बहुमंजिला नई बिल्डिंग एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार को पुहपी बीकापुर निवासी वादकारी पारसनाथ की सातवीं मंज़िल पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पारसनाथ किसी मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट आए थे। सातवीं मंज़िल पर चढ़ने के बाद उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े। मौजूद लोगों ने तुरंत मदद का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

इस घटना ने एक बार फिर कोर्ट परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी की पोल खोल दी है। अधिवक्ताओं का कहना है कि बिल्डिंग में लिफ्ट की क्षमता काफी कम है। इमारत के ब्लाकों में पेय जल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध नही हैं। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाही प्रारम्भ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments