Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबड़ी संख्या में युवाओं ने ग्रहण की शिवसेना की सदस्यता

बड़ी संख्या में युवाओं ने ग्रहण की शिवसेना की सदस्यता

अयोध्या। मऊशिवाला स्थित शिवसेना पार्टी कार्यालय पर शिवसेना के राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण किया। अवनीश तिवारी को युवा मोर्चा का जिला प्रमुख व ऋषभ पाण्डेय को युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी ने बताया कि शिवसेना पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार पूरे भारत में शिवसेना का गठन किया जा रहा है। पार्टी को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी जिले में गठन किया जा रहा है। जिनको जिला अध्यक्ष बनाया जा रहा है। उनको ज़िम्मेदारी दी जा रही है। हर ग्राम सभा के प्रत्येक घरों में जाकर शिवसेना का सदस्य बनाया जाए। क्योंकि जब तक ग्राम सभाओं तक हमारी पार्टी नहीं पहुंचेगी। तब तक हमारी पार्टी सफल नहीं हो पाएंगी। अयोध्या जनपद में भी ग्रामीण स्तर तक शिवसेना पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ऋषभ पांडे ने बताया कि शहर से लेकर गांव स्तर तक शिव सेना से लोगो को जोड़ने व मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मयंक मिश्रा प्रदेश सचिव, अनुराग पांडे जिला प्रभारी, विकास यादव, राहुल विश्वकर्मा पवन तिवारी सुधाकर सिंह अविनाश सिंह विशाल सिंह फूलचंद यादव सूर्यवंशी तिवारी राजकुमार अरुण कुमार विवेक यादव सचिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments