Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामारवाड़ी सदन में विशाल व्यापारी सम्मेलन का होगा आयोजन

मारवाड़ी सदन में विशाल व्यापारी सम्मेलन का होगा आयोजन

अयोध्या। उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा विशाल व्यापारी महासम्मेलन शनिवार को आयोजित किया जाएगा। अयोध्या शहर के फतेहगंज स्थित मारवाड़ी सदन में कार्यक्रम को लेकर अयोध्या प्रभारी संगठन व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू ने अपने संगठन के लोगों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों को बारीकी से देखा। इस विशाल व्यापारी महासम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आबकारी मंत्री व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल शामिल होंगे। जिसमें हजारो की संख्या मे व्यापारियों की भीड़ एकत्रित होंगी।इस महासम्मेलन में भाजपा के संगठन के प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला और सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

व्यापारी महासम्मेलन की जानकारी देते हुए अयोध्या प्रभारी संगठन व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू के बताया कि यह विशाल व्यापारी महासम्मेलन अयोध्या के आसपास के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर किया जाएगा।और व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा राजनीति मैं लाने का लक्ष्य हमारे संगठन का है।जिसमे अयोध्या मंडल के हर जिलों से हजारों की संख्या में ब्लॉक स्तर पर व्यापारी सम्मिलित होंगे। उनकी समस्याओं का इस सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments