Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन,...

गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन, पंच प्यारों की अगुवाई में गूंजा त्याग-बलिदान और भाईचारे का संदेश


अम्बेडकर नगर। सिख पंथ के  गुरु श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को श्री गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा के तत्वावधान में श्रद्धा  पूर्वक परम्परागत नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें परम्परागत सिख वेशभूषा में पंच प्यारे मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। वहीं सिख परिवारों के अलावा सभी सम्प्रदाय एवं धर्म के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। नगर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर लगे तोरण द्वार और जगह जगह लोगों द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकले नगर कीर्तन में धार्मिक व सामाजिक संस्था, राजनैतिक दलों के साथ समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रही।

श्री गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा के तत्वावधान में श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य नगर कीर्तन त्याग, बलिदान, संघर्ष, राष्ट्रप्रेम, शान्ति सदभाव एवं भाईचारे का संदेश देते हुए गुरूद्वारे से निकलकर हयातगंज सब्जी मंडी नगर पालिका स्टेट बैंक मीरानपुरा महिला चिकित्सालय आरकेबीके आर्य कन्या इण्टर कालेज पानी टंकी से होकर चौक घण्टाघर छज्जापुर से होते हुए गुरूद्वारा पंहुचकर समाप्त हुआ। जहां अरदास, शबद कीर्तन व गुरु के अटूट लंगर का भव्य आयोजन हुआ। श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के संरक्षक सरदार राजेश सिंह सलूजा, प्रधान त्रिलोक सिंह सिंह, सेक्रेटरी अंशू बग्गा, गुरबक्श सिंह, विशू सलूजा आदि की देखरेख में संचालित भव्य नगर कीर्तन का जगह जगह लोगों द्वारा अरदास, पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण के साथ उत्साह पूर्वक श्रद्धा भाव से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पालिकी साहिब के पीछे भजन-कीर्तन करती महिलाओं का समूह, कतारबद्ध बच्चों की टोली एवं सेवादारो की श्रद्धापूर्वक सेवा नगरवासियों को बेबस आकर्षित कर रहा था।नगर कीर्तन में पंजाब से आये वर्ड रिकार्ड होल्डर सिख मार्शल आर्ट निशने खालसा इंटरनेशनल गतका ग्रुप के कलाकारों द्वारा दिखाये गये हैरतअंगेज करतब ने लोगों को मोहित कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments