Wednesday, July 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या11000 दीपों के संग विद्यालय में भव्य दीपोत्सव का हुआ आयोजन

11000 दीपों के संग विद्यालय में भव्य दीपोत्सव का हुआ आयोजन


अयोध्या। बारुन बाजार स्थित ओ एन एकेडमी में दीपोत्सव के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष असेंबली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश प्रस्तुत किया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियों ने भारतीय संस्कृति की गहराई को जीवंत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ वरिष्ठ समाजसेवी रामानुज सिंह रामा, प्रधानाचार्य प्रतिमा पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य अंजलि पाण्डेय, विद्यालय संरक्षक रामगोपाल पाण्डेय और युवा समाजसेवी रविंद्र पाण्डेय ने किया। सांध्यकाल में 11,000 दीपों की लौ ने विद्यालय प्रांगण को जगमगा दिया और एक आध्यात्मिक माहौल का निर्माण किया। बाल कलाकारों ने राम, सीता और शबरी के किरदार निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन शकुंतला, पल्लवी, और शालू द्वारा किया गया। जी डी इंटर कॉलेज के प्राचार्य रोहित मिश्रा ने बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। मुख्य अतिथि रामानुज सिंह ने इस पहले भव्य दीपोत्सव के लिए विद्यालय प्रबंधक धर्मपाल पाण्डेय की सराहना की, जिसने छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था और सम्मान की भावना को जागृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments