Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रवण क्षेत्र धाम में चार से सात दिसंबर तक लगेगा विराट किसान...

श्रवण क्षेत्र धाम में चार से सात दिसंबर तक लगेगा विराट किसान मेला, आधुनिक तकनीक व योजनाओं से रूबरू होंगे किसान


अम्बेडकर नगर। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ उपलब्ध कराने और उन्हें नवीनतम सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में चार से सात दिसंबर तक श्रवण क्षेत्र धाम प्रांगण में विराट किसान मेला आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला यह मेला कृषि उन्नयन और किसान शिक्षण का एक व्यापक मंच साबित होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाला यह चार दिवसीय मेला किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, नई तकनीकों और विभागीय लाभकारी योजनाओं से अवगत कराएगा। मेले का शुभारंभ चार दिसंबर को किया जाएगा।

मेले में कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य, सिंचाई, डेयरी, गन्ना, फसल बीमा, एनआरएलएम, एफपीओ सहित सभी कृषि-संबंधित विभाग अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से किसानों को तकनीकी जानकारी देंगे। इफको, कृभको जैसी प्रमुख उर्वरक कंपनियाँ, बीज व कीटनाशक संस्थाएँ तथा कृषि उद्यमी भी उच्च गुणवत्ता वाले कृषि निवेशों की जानकारी उपलब्ध कराएँगे।

किसानों की समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखते हुए मेले में मौखिक व लिखित शिकायतों का मौके पर ही पंजीकरण व निराकरण किया जाएगा। वहीं लीड बैंक अधिकारी व नाबार्ड की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी और सुविधा प्रदान की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में फसल अवशेष न जलाने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसान वर्तमान कृषि चुनौतियों से निपटने में सक्षम बन सकें। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील करते हुए कहा कि यह मेला एक ही स्थान पर आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक परामर्श और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएगा, जिससे किसानों की आय वृद्धि व कृषि उत्पादन में स्थायी सुधार सुनिश्चित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments