Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजेश पाण्डेय कॉलेज ऑफ लॉ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य...

राजेश पाण्डेय कॉलेज ऑफ लॉ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, छात्रों ने किया योग का सुंदर प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को राजेश पाण्डेय कॉलेज ऑफ लॉ, अकबरपुर, के प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक नलिनेश तिवारी, प्राचार्य डॉ. शिवशंकर यादव एवं प्रवक्तागण श्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय, विजय शंकर मिश्र, अम्बरीश कुमार पाण्डेय, अंकित पाण्डेय एवं रूस्तम आदि की उपस्थिति में की गई।

कार्यक्रम में विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया। योगाभ्यास में शुभम पटेल, विक्रांत यादव, सुदेश प्रजापति, मुकेश चंद्र तिवारी, स्वप्निल मौर्य, शमशाद, सौरभ वर्मा, अंशिका, माही, प्रीति, शालोनी, सोनम, समन बानो सहित कई विद्यार्थियों ने सहभागिता की। छात्रों ने ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार आदि योग मुद्राओं का सामूहिक प्रदर्शन कर योग के महत्व को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में एक सकारात्मक और ऊर्जावान वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक श्री हृदय नारायण उपाध्याय एवं सभी कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें एक स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा। उपस्थितजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महाविद्यालय की एक प्रेरणादायी पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments