Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा हुआ विशाल...

पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा हुआ विशाल भंडारे का आयोजन


भक्ति, सेवा और श्रद्धा के संगम में परिवर्तित हुआ लता चौक


अयोध्या। जेठ के आखिरी मंगलवार पर धर्मनगरी अयोध्या का लता चौक भक्ति, सेवा और श्रद्धा के अनुपम संगम का साक्षी बना। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ प्रातःकाल मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने महाबली हनुमान जी के श्रीचरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर तथा लोकमंगल की कामना के साथ किया। इस दौरान हनुमत सदन के महंत अवध किशोर शरण, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश दास, महंत सीताराम दास, महंत निर्मल शरण, पुजारी प्रकाश दास मौजूद थे। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने संतों रामनामा देकर अभिवादन किया।

आयोजन स्थल पर गूंजते राम भजनों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं की निरंतर उमड़ती भीड़ के बीच सेवा का भाव हर ओर दिखाई दे रहा था। विभिन्न वितरण केंद्रों से श्रद्धालुओं को प्रसाद प्रदान किया जा रहा था, जबकि स्वयंसेवक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशाल पंडाल की व्यवस्था की गई। पंडाल में बैठकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। यातायात तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए वालंटियर की तैनाती की गई थी। वहीं पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे।

भंडारे में मंडलायुक्त राजेश कुमार, महापौर गिरीश पत्र त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, डॉ बांके बिहारी माल त्रिपाठी, अवधेश पांडे बादल, संजीव सिंह, अभिषेक मिश्रा, कमला शंकर पांडे, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, करुणाकर पांडे, पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, मनोज जायसवाल, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, डिप्टी मेयर संतोष सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, गिरीश पांडे डिप्पुल, कप्तान सिंह, मनमोहन जायसवाल, देवता पटेल, चंद्रभान सिंह, चितौरा प्रधान अनूप सिंह रानू, बबलू पासी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments