◆ 21 अगस्त को होने वाले आयोजन के संचालन के लिए समितियों का गठन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि समवेत नित्य परिक्रमा की वर्षगांठ के अवसर पर 21 अगस्त को प्रस्तावित विशाल परिक्रमा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विभिन्न समितियों का गठन किया गया। समवेत नित्य परिक्रमा के संयोजक डॉ. अनिल मिश्रा ने आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय कीं। सर्वसम्मति से पूर्व डीजीसी एडवोकेट रामकुमार राय को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया।
स्वागत समिति की जिम्मेदारी बृजकिशोर पाण्डेय और संतोष शुक्ला को दी गई। समिति में नीरज श्रीवास्तव, एडवोकेट बीएन त्रिपाठी, विभाकर मिश्रा, एडवोकेट केदारनाथ पाण्डेय, एडवोकेट भारती सिंह और प्रेम प्रकाश मिश्रा को भी शामिल किया गया है। संचालन समिति की जिम्मेदारी अवनि शुक्ला और आशीष मिश्रा को सौंपी गई। इसमें अजीत उपाध्याय समेत अन्य सदस्य शामिल हैं।
संकीर्तन मंडल की जिम्मेदारी शेष नारायण मिश्रा को दी गई है। परिक्रमा पथ व्यवस्था समिति का प्रमुख वैद्य आरपी पाण्डेय को बनाया गया है। समिति में विनय सिंह, एसएम सिंह, रामबहादुर सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य), नितिन, नरेंद्र, इंद्र प्रकाश तिवारी, श्री प्रकाश पाठक और बालेन्द्रु भूषण मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार विभाग की जिम्मेदारी डॉ. चन्द्र गोपाल पाण्डेय और भोलेन्द्र जी को सौंपी गई।
डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि 21 अगस्त को सुबह 5:30 बजे से विशाल श्रीराम जन्मभूमि समवेत नित्य परिक्रमा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नित्य परिक्रमा का उद्देश्य रामभक्तों को प्रतिदिन परिक्रमा का अवसर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही इससे अयोध्या के विकास और धार्मिक पर्यटन को भी गति मिलने की उम्मीद है।
व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल ने कहा कि परिक्रमा आने वाले समय में व्यापक स्वरूप ले, इसके लिए अभी से सुनियोजित तरीके से कार्य करना होगा। इससे अयोध्या के विकास के साथ विभिन्न प्रकार के व्यापार को भी गति मिलेगी।
कार्यक्रम संयोजक रामकुमार राय ने डॉ. अनिल मिश्रा सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि गठित समितियां अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करते हुए 21 अगस्त को प्रस्तावित विशाल परिक्रमा को सफल बनाने का प्रयास करेंगी। साथ ही अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और यादगार बनाने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।