Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीपोत्सव 2025 में रामायण काल की झलक, बनेगा भव्य पुष्पक विमान

दीपोत्सव 2025 में रामायण काल की झलक, बनेगा भव्य पुष्पक विमान

0

अयोध्या। अयोध्या धाम में इस वर्ष का दीपोत्सव 2025 रामायण काल की झलक पेश करेगा। राम की पैड़ी पर तैयार किया जा रहा भव्य पुष्पक विमान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण और सेल्फी प्वाइंट बनेगा। रामायण काल के दृश्य इस विमान के माध्यम से जीवंत किए जा रहे हैं। पुष्पक विमान की लंबाई 32 फीट, ऊंचाई 25 से 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट होगी। मोर की आकृति पर आधारित इस डिजाइन को हल्का और टिकाऊ बनाने के लिए ईपीसी सीट का उपयोग किया गया है।

विमान के सामने राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या आगमन की झांकी सजाई जाएगी। संध्या के समय लेज़र लाइट शो, दीपों की रेखा और पुष्पवर्षा के साथ यह स्थल दीपोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी के शिल्पकारों ने पारंपरिक कला में आधुनिक तकनीक का संगम कर इस विमान को तैयार किया है। स्वर्णिम रंग, मोरपंखी डिजाइन और राजशाही शैली ने इसे दीपोत्सव का विशेष आकर्षण बना दिया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा चयनित कार्यदाई संस्था के मालिक सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य दीपोत्सव के दौरान ऐसा वातावरण तैयार करना है, जो दर्शनीय होने के साथ अयोध्या के सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रतिबिंबित करे। दीपोत्सव के दौरान पुष्पक विमान और रामायण काल की झांकी अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नया अनुभव प्रदान करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version