Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष के पिता की पुण्य तिथि पर मत्रियों...

ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष के पिता की पुण्य तिथि पर मत्रियों का लगा जमावड़ा


◆ मंत्री जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह व दयाशंकर सिंह पहुँचे अयोध्या


◆ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बोले जितिन प्रसाद – धन की कोई कमी नहीं, पूरी तैयारी की जा रही है


◆ अयोध्या में जल्द चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें – दयाशंकर सिंह


अयोध्या। ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह के पिता स्व. प्रभात सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके पैतृक ग्राम मड़ना में वृहद स्तर पर कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में 15 हजार लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान मेघावी छात्रों को साइकिल भी दी गई। कार्यक्रम में मंत्रियों का जमावड़ा रहा। प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह व दयाशंकर सिंह अयोध्या पहुँचे।

पत्रकारों से बात करते हुए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया 22 तारीख के कार्यक्रम को लेकर समीक्षा  जा रही है। देश दुनिया के लोग जिनका यहां आगमन होगा उनको वर्ल्ड क्लास का इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। रोड सेफ्टी, सायनेज, एंक्रोचमेंट फ्री ट्रैफिक, यह व्यवस्था सुचारू रूप से बनाई जा रही है। जितने भी एप्रोच रोड हैं हाईवेज है नेशनल हाईवेज है जहां जरूरत है वहां पर व्यवस्था की जा रही है। धन की कोई कमी नहीं है पूरी तैयारी की जा रही है। 22 जनवरी को ऐतिहासिक कार्य होगा। लेकिन उसके बाद जो लोगों का आगमन होगा। उसके दृष्टिगत में रखते हुए पूरी व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री जी के सानिध्य में मुख्यमंत्री की निर्देशन में एक नई अयोध्या नगरी का निर्माण हो रहा हैं। यह वर्ल्ड क्लास का होगा।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को पूरे देश दुनिया से लोग आ रहे है। उनके आवागमन की सुविधा रहे। सभी जगह पर स्वच्छव आरामदायक बसे रहे। वोल्वो जनरथ बस लगाई जा रही है। अयोध्या में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलने जा रही हैं। अयोध्या में आने वाले सभी यात्रियों के लिए काशी, लखनऊ, प्रयागराज, चित्रकूट, गोरखपुर सभी जगह से परिवहन विभाग की बसों को लगाया जा रहा है। किसी भी यात्री को आने-जाने में कोई दिक्कत ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments