Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिल्ली का गैंग ने की थी प्रयागराज हाइवे पर बैंक कर्मी से...

दिल्ली का गैंग ने की थी प्रयागराज हाइवे पर बैंक कर्मी से लूट-पाट


◆ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो दिल्ली में हो चुके हैं अरेस्ट


अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में प्रयागराज हाइवे पर 23 मई को हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली का एक गैंग ने लूट पाट की थी। पुलिस ने अयोध्या-सुल्तानपुर हाईवे के पास से प्रदीप कुमार पुत्र किशनलाल व सोनू पुत्र रमेश को मय लूट के सामान 8500 नकद, एक सोने की अंगूठी व एटीएम कार्ड के साथ पकड़ा। घटना में प्रयुक्त गाडी भी बरामद किया गया है। प्रदीप पर 23 व सोनू पर 9 मुकदमें दर्ज हैं। इससे पहले 4 जून को रोहित कुमार व इंद्रजीत कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर केस में धारा 318(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है।

घटना में पीड़ित राम अचल वर्मा ने बताया था कि वह नाका बाईपास पर खड़ा था, तभी एक वाहन सवार ने प्रतापगढ़ चलने का झांसा देकर उसे बैठाया और रास्ते में पिस्टल दिखाकर एटीएम, नकदी, अंगूठी और सिम कार्ड लूट लिया। एटीएम से 20,000 की निकासी भी की गई थी। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी मोबाइल नुमा हैंडसेट बरामद हुआ है जिसमें से सुरक्षा कर्मियों के वायरलेस जैसी आवाज आती है। जिससे वह लूटपाट के दौरान धौस जमाते थे। बताया कि आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्यवाही की जाएगी। अपराध से अर्जित आरोपियों की सम्पत्ति को जब्त किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments