Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअटल जयंती पर दीपोत्सव का किया गया आयोजन

अटल जयंती पर दीपोत्सव का किया गया आयोजन

अयोध्या। जन्म शताब्दी वर्ष में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिला पंचायत परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के समक्ष भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाएं। भाजपा कार्यालय सहादतगंज में भी दीप प्रज्वलित कर अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सुशासन की मजबूत नींव रखी। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। उनके विचार आज भी देश को दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने विकास और विश्वास दोनों की नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने युवाओं से अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का सुशासन मॉडल आज भी प्रासंगिक है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अटल जी के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से कार्य कर रहा है। इससे पहले सुबह से ही महानगर में स्थापित राष्ट्र नायकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर शैलेंद्र कोरी, राघवेंद्र पांडे मुन्ना सिंह अखंड प्रताप सिंह डिंपल, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, गिरीश पांडे डिपुल, तिलक राम मौर्य, रंजीत दुबे, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, स्वप्निल श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, अवनीश सिंह, शुभम श्रीवास्तव, बबलू मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments