Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक माह में मंडल में 27 सौ से अधिक बिना हेलमेट वाहन...

एक माह में मंडल में 27 सौ से अधिक बिना हेलमेट वाहन चालकों का चालान


◆ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कार्रवाई


◆ सड़क दुर्घटनाओं में मौतें कम करने के उद्देश्य से चला अभियान


अयोध्या। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जनवरी 2026 में अयोध्या मंडल में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। एक माह की अवधि में ओवरस्पीडिंग के 167 मामलों और बिना हेलमेट के 2753 वाहन चालकों के चालान किए गए।

अभियान के दौरान हेलमेट अनिवार्यता (पिलियन राइडर सहित), सीट बेल्ट, स्पीड लिमिट, ड्रंकन ड्राइविंग और मोबाइल फोन के प्रयोग जैसे नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की गईं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में नियम उल्लंघन के मामलों में कुछ कमी देखी गई है, हालांकि चेकिंग लगातार जारी रखी जा रही है।

उप परिवहन आयुक्त राज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आगे भी नियमित जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


जिलेवार कार्रवाई का विवरण


अयोध्या:


ओवरस्पीडिंग के 159 मामलों में 57 चालान किए गए, जिनसे 0.02 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। गलत दिशा में वाहन चलाने पर 113 चालान हुए। मोबाइल फोन प्रयोग के 93 मामलों में कार्रवाई की गई। ड्रंकन ड्राइविंग में 52 वाहन चालक पकड़े गए। बिना हेलमेट के 882 चालान काटे गए। सीट बेल्ट न लगाने पर 310 वाहनों की जांच में 212 चालान किए गए, जिससे 0.37 लाख रुपये वसूले गए।


अम्बेडकरनगर:


ओवरस्पीडिंग के 154 मामलों में 12 चालान किए गए। गलत दिशा में 17 मामलों में 0.11 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। मोबाइल फोन प्रयोग के 35, बिना हेलमेट के 270 और ड्रंकन ड्राइविंग के 42 मामलों में कार्रवाई दर्ज की गई।


अमेठी:


ओवरस्पीडिंग के 35, गलत दिशा में 10, मोबाइल फोन प्रयोग के तीन, बिना हेलमेट के 717 और ड्रंकन ड्राइविंग के 12 मामलों में चालान किए गए।


बाराबंकी:


ओवरस्पीडिंग के 122 मामलों में 24 चालान किए गए। मोबाइल फोन प्रयोग के 27 मामलों में कार्रवाई हुई। बिना हेलमेट के 272 चालानों से 0.33 लाख रुपये और सीट बेल्ट के 74 मामलों में 0.26 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।


सुल्तानपुर:


यहां सबसे अधिक कार्रवाई दर्ज की गई। ओवरस्पीडिंग के 95 मामलों में 39 चालान कर 12.1 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। गलत दिशा में 52 मामलों में 38 चालान किए गए। मोबाइल फोन प्रयोग के 152 मामलों में 106 चालान हुए। ड्रंकन ड्राइविंग में 22 चालान किए गए। बिना हेलमेट के 970 मामलों में 612 चालान तथा सीट बेल्ट के 272 मामलों में 199 चालान कर 1.83 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।


अभियान आगे भी रहेगा जारी


उप परिवहन आयुक्त ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके तहत प्रवर्तन, जागरूकता और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी की जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments