Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखेत में सिंचाई कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, गांव में...

खेत में सिंचाई कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, गांव में सनसनी


◆ चारपाई पर लेटे मिले शव से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी


अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया गोवा गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत के पास चारपाई पर एक किसान का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान नागेंद्र यादव पुत्र रामप्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो धान की रोपाई के लिए खेत में सिंचाई करने गए थे। रात में करीब 10 बजे वे खेत की ओर निकले थे, जहां उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

सुबह गांव वालों ने शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। नागेंद्र ई-रिक्शा चलाकर भी परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। पिता रामप्रकाश यादव जिला जज के ड्राइवर रह चुके हैं और अब सेवानिवृत्त हैं। नागेंद्र परिवार के इकलौते पुत्र थे।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी डॉ. चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, नागेंद्र की हत्या पलिया गोवा से करौंदा गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर की गई, जहां वे चारपाई पर लेटे थे। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments