Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पांच वर्षीय बच्ची के साथ दो बाल अपचारी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा...

पांच वर्षीय बच्ची के साथ दो बाल अपचारी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज 

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। घर के पास खेल रही बच्ची के साथ दो बाल अपचारी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है । मामला कटका थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां की पांच वर्षीय बच्ची मंगलवार शाम अपने घर के पास खेल रही थी तभी गांव के ही दो बाल अपचारी उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गए जिसके साथ दुष्कर्म किया बच्ची रोते बिलखते अपने घर पहुंची , परिजन बच्ची की दशा देखकर सन्न रह गये। परिजनों द्वारा दोनों अपचारी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बाल अपचारी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए हिरासत में ले लिया। कटका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है इस घटना से गांव में सनसनी का माहौल व्याप्त है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version