Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में चार पहिया वाहन को डंपर ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा...

जलालपुर में चार पहिया वाहन को डंपर ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

जलालपुर अम्बेडकरनगर। सोमवार की शाम जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने एक चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में वाहन सवार दो लोग बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जनपद के शाहगंज निवासी अनुज कुमार अपनी बहन के घर गोसाईगंज (जनपद अयोध्या) जा रहे थे। वह अपने एक्सयूवी वाहन से जलालपुर होते हुए अकबरपुर की ओर बढ़ रहे थे। वाहन में अनुज कुमार के साथ चालक मोहम्मद आमिर सवार थे। जैसे ही वाहन अशरफपुर भुआ के पास पहुंचा, मिट्टी ढो रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में एक्सयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल के पास चल रही खुदाई, जेसीबी और अन्य वाहन भी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, डंपर में लदी मिट्टी कहां से लाई जा रही थी और किस भट्ठे के लिए जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर प्राप्त होते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments