Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविस्थापित दुकानदारों तथा प्रशासन के बीच समन्वय बैठक कराने की मांग को...

विस्थापित दुकानदारों तथा प्रशासन के बीच समन्वय बैठक कराने की मांग को लेकर डीएम से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल


अयोध्या। मार्ग चौड़ीकरण में विस्थापित दुकानदारों की समस्याओं को लेकर व्यापरियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी नितीश कुमार से मिला। मांगो को लेकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि सड़क चौड़ीकरण रामपथ-भक्तिपथ, धर्मपथ आदि स्थानों में विस्थापित व्यापारियों में बहुत से दुकानदारों को अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा दुकानों की चाभी दी जा रही है लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे व्यापारी हैं जिनकी लॉटरी नहीं हुआ है या एलाटमेण्ट लेटर नहीं मिला है। उपरोक्त व्यापारी पीडब्ल्यूडी, प्रशासन, अयोध्या विकास प्राधिकरण के चक्कर लगाकर हैरान व परेशान हो रहे हैं।

समस्या के निदान के लिए सभी विभागों के साथ एक समन्वय बैठक कराने का अनुरोध किया गया ।जिलाधिकारी ने व्यापारियों को एक सप्ताह में समन्वय बैठक कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में नन्द कुमार गुप्ता “नन्दू गुप्ता “, गुडडू गुप्ता, संतोष गुप्ता, बलराम निगम,रोहित राय जगन्नाथ यादव आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments