Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकैमरों की निगरानी से पकड़ा गया शातिर चोर, 25 मोबाइल, गैस सिलेंडर...

कैमरों की निगरानी से पकड़ा गया शातिर चोर, 25 मोबाइल, गैस सिलेंडर और चोरी की बाइक बरामद


अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस सिस्टम की मदद से पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, एक गैस सिलेंडर और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला जलालपुर में मोबाइल चोरी की घटना की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के जरिए चोर की पहचान कर उसे करीमपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 18 टच स्क्रीन मोबाइल, 7 की-पैड मोबाइल, एक इंडेन गैस सिलेंडर और एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजय कुमार उर्फ गप्पू कोरी (45 वर्ष), निवासी छोटी बनी, भटमऊ, थाना बाबा बाजार, अयोध्या के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अयोध्या, सुल्तानपुर और बाराबंकी में चोरी, धोखाधड़ी, हथियार रखने समेत कुल दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments