Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष के असामयिक निधन पर भाजपा कार्यालय...

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष के असामयिक निधन पर भाजपा कार्यालय पर शोकसभा का हुआ आयोजन


अंबेडकर नगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की उपस्थिति में जनपद के नवनियुक्त और निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष गणों का स्वागत और संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के सम्बन्ध में बैठक किया गया। बैठक के उपरान्त भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय शिव नायक वर्मा के असामयिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन रखते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

        भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने भाजपा के नव निर्वाचित एवं निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष गणों को पार्टी का पटका पहना कर स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी लोगों पर संविधान गौरव अभियान एवं अटल जन्म शताब्दी वर्ष,प्रधानमंत्री के मन की बात सहित भाजपा के सभी छः राष्ट्रीय पर्व को संगठन के अपेक्षानुरूप संपन्न कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संगठन के सभी अभियानों और कार्यक्रमों को अपने मण्डल में निवास करने वाले ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पूरा करना चाहिए। कहा कि भाजपा संगठन संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत डॉ भीम राव अंबेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम चला रही है। कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान का  कांग्रेस पार्टी ने 127 बार संशोधन कर संविधान,बाबा साहब और दलित समाज का सबसे अधिक अपमान किया है।भाजपा की गठबंधन सरकार ने बाबा साहब को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देकर सम्मानित किया था।कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों एवं संविधान गौरव अभियान को शत प्रतिशत पूरा करना है।

       उपरोक्त अवसर पर भाजपा के नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष सर्वेश सिंह,राम आशीष, रानेश पाण्डेय,अमरजीत वर्मा,लाल बहादुर पाल,सदावृज राजभर,सूर्य कांत वर्मा, स्वदेश गौतम,विनय कुमार पाण्डेय, अरविंद उपाध्याय,वीरेंद्र सिंह,नीरज सोनी,संदीप कुमार,सरिता निषाद,विनय सिंह,प्रवीण गौड़,गौरव श्रीवास्तव सहित सभी वर्तमान एवं निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments