Friday, March 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखुशहाल मनोदशा से बढ़ती है सेहत, हंसी से घटता है तनाव: डॉ....

खुशहाल मनोदशा से बढ़ती है सेहत, हंसी से घटता है तनाव: डॉ. आलोक मनदर्शन


अयोध्या। खुशहाल मनोदशा बेहतर स्वास्थ्य का आधार है और खुलकर हंसना मानसिक व शारीरिक दोनों दृष्टि से लाभकारी होता है। जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने बताया कि हंसी से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है, जबकि एंडोर्फिन और डोपामिन जैसे हैप्पी हार्मोन बढ़ते हैं, जो मन को प्रसन्न रखते हैं।


डा आलोक मनदर्शन
मनो परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय अयोध्या

उन्होंने बताया कि वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुरुआत भारत में डॉ. मदन कटारिया ने की थी। वहीं, खुशहाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2012 में 20 मार्च को इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस घोषित किया। इस दिन का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के प्रति जागरूक करना है।

डॉ. मनदर्शन के अनुसार, सकारात्मक मनोदशा से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इससे हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अवसाद, चिंता और अन्य मानसिक विकारों से राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि हंसी और खुशी का संबंध मस्तिष्क के एमिगडाला और हाइपोथैलेमस से होता है, जो ‘फील गुड’ का अहसास कराते हैं।

उन्होंने बताया कि संगीत, नृत्य, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियां और सामाजिक मेलजोल से भी सकारात्मक हार्मोन का स्राव होता है। अच्छी नींद, प्रकृति के संपर्क और संतुलित जीवनशैली से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। उन्होंने बताया कि वैश्विक खुशहाली सूचकांक में फिनलैंड पहले स्थान पर है, जबकि भारत 116वें स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments