Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआतंक को चुनौती देते हुए आस्था का उत्सव, अमरनाथ के लिए उमड़े...

आतंक को चुनौती देते हुए आस्था का उत्सव, अमरनाथ के लिए उमड़े श्रद्धालु


◆ एक सप्ताह में 350 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, पिछले साल से होगई है उल्लेखनीय वृद्धि


अयोध्या । अमरनाथ यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। एक ओर पहलगाम की घटना और उसके बाद हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्मृतियां ताजा हैं, तो दूसरी ओर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उनका साफ कहना है कि उन्हें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है और वे किसी भी परिस्थिति में यात्रा से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

जिला अस्पताल में बीते एक सप्ताह के दौरान करीब 350 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आवेदन करने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। जहां पहले प्रतिदिन 15 से 20 लोग स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आते थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 50 तक पहुंच गया है।

भीषण गर्मी और हीटवेव के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। अस्पताल परिसर में लंबी कतारों में खड़े तीर्थयात्री धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आते हैं। स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया के तहत पहले आवेदन, फिर पंजीकरण पर्चे पर फोटो चस्पा करने के बाद रक्त जांच और विभिन्न चिकित्सकों से परीक्षण कराना होता है। सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर एक से दो दिन में मेडिकल प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।

जिला अस्पताल के प्रबंधक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनकी सुविधा के लिए अस्पताल में एक विशेष टीम तैनात की गई है, ताकि किसी को भी कागजी प्रक्रिया में परेशानी न हो।


माथे पर तिलक और मन में भोलेनाथ की भक्ति,  श्रद्धालु बोले—आतंक से नहीं, आस्था से चलते हैं कदम


माथे पर तिलक और मन में भोलेनाथ की भक्ति लिए श्रद्धालु अस्पताल परिसर में आस्था का संदेश देते नजर आते हैं। देवकाली क्षेत्र के निवासी अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि वे भगवान राम की नगरी अयोध्या से हैं । आतंकवाद से डरने वाले नहीं हैं। उनका विश्वास है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान भारतीय सेना हर श्रद्धालु की सुरक्षा परिवार की तरह करती है।

तारुन थाना क्षेत्र के ककौली गांव निवासी विवेकानंद दूबे ने बताया कि वे तीन जुलाई को पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि सेना पर उनका अटूट भरोसा है। डाभासेमर क्षेत्र से कमलेश मिश्रा, जर्नादन मिश्रा, हरिकेश मिश्रा, नरायन मिश्रा, गोविंद तिवारी, आकाश मिश्रा और शिवम तिवारी एक साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रा में सांप्रदायिक सौहार्द की भी मिसाल देखने को मिल रही है। कमाल अहमद ने भी अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्टेशन करा रहे हैं। वह अपने दोस्त रंजीत कुमार गुप्ता व अन्य दोस्तों के साथ यात्रा करेंगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि आस्था और विश्वास के आगे भय का कोई स्थान नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments