Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबंजर जमीन को बेचे जानें के मामले में क्रेता व विक्रेता के...

बंजर जमीन को बेचे जानें के मामले में क्रेता व विक्रेता के खिलाफ़ दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। बंजरा खाते में दर्ज जमीन को बेचे जाने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने क्रेता और विक्रेता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है । विदित होगी मालीपुर थाना क्षेत्र के ताहापुर गांव में गाटा संख्या 411/ 0.113 ग्राम समाज के खाते में दर्ज है। जिसको सिंगारी देवी पत्नी शंकर निवासी ताहापुर द्वारा अपनी आबादी की भूमि बताकर प्रेमा देवी पत्नी पति राम को इकरार नामा द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। उक्त मामले की शिकायत ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से की थी उप जिला अधिकारी सदानंद सरोज ने मामला को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम को भेज कर जांच कराई तत्पश्चात लेखपाल की तहरीर पर मालीपुर पुलिस में क्रेता और विक्रेता के विरुद्ध लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments