Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज़ के दौरान हुई मौत के...

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज़ के दौरान हुई मौत के मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। अज्ञात वाहन के टक्कर से गम्भीर रूप से घायल मोटरइकिल सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के मामलें में कोतवाली जलालपुर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र की मलिकपुर छीतुनी निवासिनी रुकमणी ने पुलिस से शिकायत किया है कि मेरे पति राम नरेश बीते 29 अक्तूबर को अपनी मोटरसाइकिल से घर आरहे थे। इसी बीच जलालपुर बसखारी रोड पर गौसपुर ककरहिया गांव के समीप सामने से आरहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से उस के पति बाइक से गिर पड़े और गम्भीर रूप से घायल होगये जब कि टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज के दौरान घायल राम नरेश की मौत होगयी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल हीरालाल यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments