Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पति समेत आधा दर्जन नामजद

दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पति समेत आधा दर्जन नामजद


जैतपुर, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के बन्दीपुर निवासी विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता मीना पुत्री राज बहादुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह 18 फरवरी 2024 को आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित मुसेपुर निवासी बबलू पुत्र दीपचंद के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी में उसके पिता द्वारा नगदी व कीमती सामान दिया गया था।

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास, देवर व जेठ सहित अन्य परिजन कम दहेज मिलने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे और एक पल्सर मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये नकद की मांग करने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि 10 जुलाई 2025 की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जेवर व कीमती कपड़े छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया।

थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments