Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

आलापुर अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर राजेंद्र सिंह के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर थाना राजेसुल्तानपुर में पंजीकृत हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बभनपुरा निवासी पीड़ित अंत कुमार ने न्यायालय में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 30 अप्रैल को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अपने दो रिश्तेदारों के साथ उसके घर में घुस आए और मारपीट करते हुए जबरन अपने घर ले गए। वहां भी पीड़ित को बेरहमी से पीटा गया। मारपीट से बेहोश होने पर उसे बेसुध हालत में घर के बाहर फेंक दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के समय पुलिस ने दबाववश मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना राजेसुल्तानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस घटना ने हलचल पैदा कर दी है। दलित उत्पीड़न के गंभीर आरोप भाजपा संगठन की छवि पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version